सीएम योगी के क्लीन डेंगू अभियान को सफल बनाने में जुटी ईओ रेणुका यादव

यूपी में डेंगू को मात देने के लिए सीएम योगी ने छेड़ा है क्लीन डेंगू अभियान

हरदोई: उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस पर अंकुश लगाने के साथ ही सीएम योगी ने हाल ही में डेंगू जैसी संक्रामक बीमारी को मात देने के लिए निर्णायक जंग का ऐलान करते हुए क्लीन डेंगू अभियान चलाया है, सीएम योगी से प्रेरित ईओ नगर पंचायत कछौना पत्सेनी रेणुका यादव ने भी अपनी नगर पंचायत कछौना पटसेनी में क्लीन डेंगू अभियान के तहत मच्छर जनित बीमारियों से लोगों को जागरूक कर रही हैं और उनके द्वारा नगर पंचायत में दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। अधिशासी अधिकारी सुश्री रेणुका यादव के दिशा निर्देश पर नगर पंचायत व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम रोस्टर के अनुसार वार्ड वार आमजनमानस में जागरूकता का संदेश भी दे रही है। इसी क्रम में ईओ रेणुका यादव द्वारा मुख्य मार्गो एवं वार्डों में पंपलेट का वितरण करवाया जा रहा है और वह खुद भी मार्गो और वार्डों में जाकर पंपलेट का वितरण कर रही हैं साथी लोगों से अपील की जा रही है कि सभी लोग अपने घरों व आसपास सफाई रखें तथा बुखार आदि होने पर अपने नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना में दिखाएं।

दुनिया भर में मच्छरों के कारण होने वाली डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया तथा काला अजार जैसी बीमारियां हर हर साल हजारों लोगों की जान लेती है। यही कारण है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 5 सितम्बर से प्रदेश में स्वच्छता- सैनिटाइजेशन का वृहद अभियान चलाया है। जिसका कठोरता से पालन करते हुए नगर पंचायत कछौना में रोस्टर के अनुसार एंटी लार्वा का छिड़काव भी निरन्तर किया जा रहा है, वहीं लोगों को गंदगी, कचरा, सार्वजनिक स्थल पर कूड़ा फैलाने पर जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है।

ईओ रेणुका यादव ने डेंगू से बचाव के लिए घरों में रेफ्रिजरेटरो का किया निरीक्षण

रेफ्रिजरेटर के पानी में कीड़े मिलने पर दिया नोटिस

हरदोई: नगर पंचायत कछौना पत्सेनी के वार्ड नं 1 अंबेडकर नगर में डेंगू जैसी संक्रामक बीमारी की रोकथाम हेतु लोगो के घरों में फ्रिज के पीछे लगे बॉक्स का अधिशासी अधिकारी सुश्री रेणुका यादव द्वारा निरीक्षण किया गया।

जिसमें 03 घरों में फ्रिज के बॉक्स में पानी जमा पाया गया और कीड़े निकले, मो सलमान पुत्र मो इदरीश, सरोज पुत्र विजय कुमार, एवं पिंटू पुत्र सुंदर जिन्हे नोटिस जारी किया गया है। ईओ रेणुका यादव ने आम जन मानस से अपील की डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी के चलते अपने घर के आस-पास साफ सफाई रखें और जलभराव ना होने दें, निरीक्षण के दौरान लिपिक जे बी सिंह, रामजी आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a comment