प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महंत नरेंद्र गिरी के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन एवं पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि इस दुखद घटना के एक-एक बिंदू की जांच की जाएगी तथा जो भी दोषी होगा, उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
मुख्यमंत्री ने अपील की कि इस मामले में अनावश्यक बयानबाजी से बचा जाए और जांच एजेंसियों को निष्पक्ष जांच करने दें।
