योगी सरकार के 4.5 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आयोजित की चौपाल

क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा ने आयोजित चौपाल में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जनता को बताया

सीतापुर: आज भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश के 4.5 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा चौपाल लगाकर सरकार की योजनाओं के बारे बताने के लिए आम जनता के बीच उपस्थित हुए पुराने सीतापुर व खैराबाद नगर पालिका में आयोजित चौपाल में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती नीरज वर्मा जी क्षेत्रीय महामंत्री अवध क्षेत्र भाजपा उपस्थित रही उन्होंने विस्तार से सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जनता को बताया और वहां पर उपस्थित योजनाओं के लाभ उठा चुके लोगों को सम्मानित भी किया अल्पसंख्यक मोर्चा जनपद सीतापुर के जिला अध्यक्ष श्री समीर अहसन रिजवी जिला महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा सरदार तीरथ सिंह जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा जुनेद आलम व भारी मात्रा में अल्पसंख्यक मोर्चे के कार्यकर्ता पुराने सीतापुर में निषाद नगर में आयोजित चौपाल में उपस्थित रहे, सुदर्शन गेस्ट हाउस नवीन चौक , नगर पालिका परिषद खैराबाद में आयोजित चौपाल में भी अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों की उपस्थिति भारी रही अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने पुराने सीतापुर में आयोजित चौपाल में व खैराबाद में आयोजित चौपाल में सरकार द्वारा चलाई जा रही अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़ी योजनाओं के बारे में जनता के बीच अपनी बात रखी और उनके लिए चलाई जा रही योजनाओं का बारे में विस्तार से बताया।

Leave a comment