सीतापुर। पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता पूर्व वरि. उपाध्यक्ष बार एसो. सीतापुर पवन सिंह ‘शिल्पी’ को भारतीय जनता पार्टी की मुख्य कार्यकारिणी में जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने बताया कि पवन सिंह का पार्टी के प्रति समर्पण देखते हुए उनको पार्टी का जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा द्वारा पार्टी कार्यालय पर स्वागत किया गया। नवनियुक्त मीडिया प्रभारी पवन सिंह ‘शिल्पी’ ने कहा कि जो पद मुझे मिला है मै उसका निष्ठा से वहन कर पार्टी के लिए सदैव समर्पित रहूंगा। इस अवसर पर राष्टीय उपाध्यक्ष/धौरहरा सांसद रेखा अरुण वर्मा, सीतापुर सांसद राजेश वर्मा, सेवता विधायक ज्ञान तिवारी, लहरपुर विधायक सुनील वर्मा, बिसवां विधायक महेंद्र यादव, हरगांव विधायक सुरेश राही, महोली विधायक शशांक त्रिवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव कुमार गुप्ता समेत जिला महामंत्री विश्राम सागर राठौर, जिला महामंत्री राजेश शुक्ला, जिला महामंत्री रोहित सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्र, जया सिंह, इंदू सिंह चैहान, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कंचन प्रभा पांडेय, सुधाकर शुक्ला, भाजयुमो जिला संयोजक अनूप विश्वकर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सचिन मिश्र, युवा मोर्चा के वैभव सिंह, अमन विक्रम सिंह, मिश्रिख मंडल अध्यक्ष भास्कर मिश्र, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज पांडेय, मछरेहटा मंडल अध्यक्ष केपी सिंह, ब्लाक प्रमुख गोंदलामउ नमिता अवस्थी, ब्लाक प्रमुख पिसावां मिथिलेश यादव आदि कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।
