सीतापुर: आज डा० सुरेन्द्र शाही अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी / नोडल अधिकारी, सीतापुर अचल विभू त्रिपाठी, जिला प्रशासनिक अधिकारी, सीतापुर एवं बी0के0 गुप्ता, कोआर्डीनेटर द्वारा किया गया। सर्वप्रथम जनपद के नैपालापुर क्षेत्र में संचालित साकेत परी हास्पिटल का औचक निरीक्षण किया गया। उक्त हास्पिटल संचालित अवस्था में पाया गया। जिसका नवीनीकरण विगत 02 वर्षों से नहीं कराया गया था। मौके पर उक्त हास्पिटल में 03 मरीज भर्ती थे, जिनका ईलाज बी०यू०एम०एस० चिकित्सक द्वारा अपने विधा के विपरीत ऐलोपैथ औषधियों से किया जा रहा था हास्पिटल में बायोमेडिकल वेस्ट नियमों एवं कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन भी नही किया जा रहा था। उक्त को दृष्टिगत रखते निरीक्षण दल द्वारा भर्ती 01 मरीज को 102 एम्बुलेंस वाहन द्वारा जिला चिकित्सालय हेतु संदर्भित किया गया एवं शेष 02 मरीजो की स्थिति सामान्य जिन्हे डिस्चार्ज कराते हुये हास्पिटल को सील कर दिया गया।
उसी क्षेत्र में संचालित ग्लोबल नर्सिग होम, नमरा हास्पिटल, का निरीक्षण किया गया जहाँ पर चिकि उपस्थित पाये गये नोडल अधिकारी द्वारा सम्बन्धित प्रभारियों / चिकित्सकों को कोविड-19 प्रोटोकाल एवं बायोमेडिकल वेस्ट नियमों का शत-प्रतिशत पालन किये जाने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये।

