सीतापुर: उत्तर प्रदेश कांग्रेस राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस राजीव गांधी पंचायती राज संगठन सीतापुर द्वारा “कांग्रेस जन सहायता केंद्र ” जिला अस्पताल के बाहर लगाया गया । जिला कांग्रेस राजीव गांधी पंचायती राज संगठन सीतापुर के अध्यक्ष संजय कुमार “सनी” ने बताया कि हमारे संगठन के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार ये सहायता केंद्र लगाया गया जिसका शुभारंभ आज किया गया है जो निरंतर एक माह रोज़ 02 घंटे लगेगा इसका उद्देश्य अस्पताल में आए हुए लोगो की सहायता करना एवं जागरूक करना है। केन्द्र का शुभारंभ जिला कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष विनीत दीक्षित ने फीता काट कर किया ।इस केंद्र के शुभारंभ में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी, ए आई सी सी सदस्य काशी राम भार्गव , कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष धीरेश कश्यप, कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष बनवारी लाल कनोजिया , कांग्रेस शहर उपाध्यक्ष अनुज सिंह चौहान , जिला कांग्रेस राजीव गांधी पंचायती राज संगठन सीतापुर के उपाध्यक्ष श्याम किशोर पांडेय, मीडिया प्रभारी राजेश गिरी, जिला महासचिव राम शंकर यादव, परवेज़ शाहिद, आर. के.प्रजापति, ललित किशोर गौतम, फरीद अहमद, सिधौली नगर अध्यक्ष अमर सिंह राना, दुर्गेश राठौर, सलाउद्दीन, राम पाल यादव, वसीम अहमद आदि पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
