सीतापुर: बहुआयामी राजनीतिक पार्टी और उच्च पदाधिकारियों की सहमति से तथा ऑनलाइन मीटिंग तथा वोटिंग के जरिए से जनपद सीतापुर से लोकसभा अध्यक्ष उबैद अंसारी को चुना गया l
उबैद अंसारी ने शपथ ली की बहुआयामी राजनीतिक पार्टी से हम वादा करते हैं की अपने से ऊपर नियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान करेंगे तथा अपने से नीचे नियुक्त पदाधिकारियों का पूर्ण सहयोग करेंगे हमेशा अपनी पार्टी के लिए कद्दावर नेता की तरह खड़े रहेंगे तथा पार्टी का प्रचार प्रसार अधिक तेजी से बढ़ाएंगे l
बहुआयामी राजनीतिक पार्टी ने अपने निर्वाचित पदाधिकारियों को पार्टी परिवार की ओर से उबैद अंसारी को बहुत-बहुत बधाई व धन्यवाद दिया और आशा वह उम्मीद की आप अपने पद की गरिमा को बनाए रखेंगे l
