मेघा के सम्मान से समाज व देश को नई दिशा मिलती है- पदमकांत शर्मा

प्रख्यात चिकित्सक डाॅ श्रीकांत एवं एलजेए अध्यक्ष आलोक त्रिपाठी सहित कई विभूतियों का हुआ सम्मान

लखनऊ; सामाजिक सांस्कृतिक एवं कला साहित्य के उत्थान के प्रति समर्पित संस्था “अखिल भारतीय मेधा विकास परिषद उत्तर प्रदेश” की ओर से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को आज सप्रू मार्ग स्थित पुलिस आफीसर्स मेस हाॅल में सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि सिंधी अकादमी उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष श्रीनानक चंद लखमानी के हाथों प्रख्यात चिकित्सक डॉक्टर श्रीकांत अग्निहोत्री (पूर्व संयुक्त निदेशक स्वास्थ विभाग उत्तर प्रदेश), वनस्पति विभाग की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर प्रियंका अग्निहोत्री (एनबीआरआई), वरिष्ठ शिक्षक डॉक्टर विधि सिन्हा एवं “लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन” के अध्यक्ष/उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के कोषाध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार आलोक कुमार त्रिपाठी को उनकी सेवाओं के लिए श्रीफल एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर अलंकृत/सम्मानित किया गया।

Leave a comment