सीतापुर: प्रधान संघ एलिया के अध्यक्ष बने मानवेन्द्र, सुभाष उपाध्यक्ष व देवेन्द्र बने कोषाध्यक्ष

सीतापुर। जनपद के ब्लाक एलिया में प्रधान संघ का चुनाव रविवार को सम्पन्न हुआ। चुनाव कार्यक्रम में 83 प्रधानों व जनसमूह की उपस्थिति में सुभाष चंद्र शुक्ला के नेतृत्व में हुआ।


प्रधान संघ का चुनाव सम्पन्न होने के बाद परिणाम में टीकर बहादुरपुर के प्रधान मानवेन्द्र सिंह को अध्यक्ष, प्रधान प्रतिनिधि सलेमपुर सुभाष चन्द्र शुक्ला उपाध्यक्ष, प्रधान मुस्तफाबाद देवेन्द्र सिंह कोषाध्यक्ष बनाए गए। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख व पूर्व प्रधान केशवपुर सुरेन्द्र विक्रम सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि मिन्टू सिंह, युवा भाजपा नेता आदर्श शुक्ला, प्रधान जेपी सिंह, अनिल शुक्ला, मनोज राठौर, विजय जायसवाल, मनोज राठौर, अनिल शुक्ला, आदर्श शुक्ला, सुरेन्द्र विक्रम सिंह, आदि ग्राम प्रधान व जनमानस मौजूद रहा।

Leave a comment