जिला स्तरीय फ्रीडम रन का किया गया आयोजन

‘‘आजादी के पचहत्तर वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य और लोगों में फिटनेस संबंधी कार्यकलापों को बढ़ावा देने के उदेश्य से हुआ कार्यक्रम‘‘

सीतापुर: आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर पूरे भारतवर्ष में बहुत ही हर्षोल्लास के साथ आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी क्रम में नेहरू युवा केन्द्र सीतापुर, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के सौजन्य से आज कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री संजीव सिंह द्वारा मेजर ध्यानचंद स्टेडियम से फिट इंडिया फ्रीडम रन के प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया एवं युवाओं को आम जनमानस को फिट रहने के लिए प्रोत्साहित किया।


मेजर ध्यानचंद स्टेडियम से लगभग 110 युवाओं द्वारा फ्रीडम रन को ऑंख अस्पताल होते हुए बहुगुणा चौराहे से तरणताल स्टेडियम तक किया गया। युवाओं द्वारा देश की शान राष्ट्रीय तिरंगे को लेकर दौड़ लगाई जिससे युवाओं में जोश जुनुन और जज्बा नजर आ रहा था। और सभी देश के तिरंगे को हाथ में लेकर गर्व महसूस कर रहे थे। कार्यक्रम में ‘‘फिटनेस की डोज, आधा घण्टा रोज‘‘, ‘‘वन्दे मातरम्‘‘ एवं ‘‘‘भारत माता की जय‘‘ के नारे बडे़ जोश के साथ लगाए गये।


जिला युवा अधिकारी सुश्री रोशनी पटवा द्वारा समापन कार्यक्रम के दौरान सूचना दी गई कि फिट इंडिया कार्यक्रम 13 अगस्त से 02 अक्टूबर तक जनपद सीतापुर के समस्त विकास खण्डों से चयनित 75 ग्रामों में बडे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
कार्यक्रम के अंत में जिला क्रीड़ा अधिकारी एवं जिला व्यायाम शिक्षक राज शर्मा जी द्वारा फिटनेस शपथ समस्त युवाओं को दिलाई गयी एवं फिट इंडिया फ्रीडम रन में 02 अक्टूबर तक बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने हेतु एवं फिटनेस गतिविधियों को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।


कार्यक्रम में ताइक्वान्डो कोच, लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सुश्री पारुल, पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वंयसेवक-सोमी, दिव्या, शुभम, संध्या, अविनाश, किरण, प्रशांत एवं समस्त युवा साथियों का सहयोग रहा।

Leave a comment