‘‘एक्टिव केस फाइंडिंग एवं निःक्षय पोषण योजना (डी0बी0टी0) कैम्पेन” की हुई शुरुआत

सीतापुर: राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत 01 नवम्बर तक जनपद मे ‘‘एक्टिव केस फाइंडिंग एवं निःक्षय पोषण योजना (डी0बी0टी0) कैम्पेन” कैम्पियन 4 चरणों मे चलाया जा रहा है जिसमे प्रथम चरण में 02 सितम्बर, 2021 से 06 सितम्बर, 2021 तक अनाथालय, वृद्धाआश्रम, नारी निकेतन, बाल संरक्षण गृह, मदरसा, नवोदय विद्यालय, कारागार इत्यादि में निवास कर रहे समस्त लोगों की क्षयरोग की स्क्रीनिंग करके जाँच व उपचार कराया जाना है।

उपरोक्त के क्रम मे शनिवार को क्षय रोग (टी0बी0) की संयुक्त टीमों द्वारा जिला कारागार, सीतापुर मे निरूद्ध समस्त पुरुष एवं महिला बंदियों की स्क्रीनिंग की गयी, जिसमें क्षय रोग (टी0बी0) के संदिग्ध 35 बन्दी मिले जिनका बलगम संकलित करके ट्रूनॉट मशीन के द्वारा जाँच कराने हेतु भेजा गया जिसमे टी0बी0 रोग से ग्रसित पाये जाने पर उन बंदियो का निःशुल्क उपचार प्रारम्भ किया जायेगा व उपचार के दौरान 500 रू0 प्रतिमाह पोषण भत्ते के रूप मे प्रदान किया जायेगा।

उपरोक्त कैम्पेन में अधीक्षक जिला कारागार, जिला कारागार के चिकित्सा अधिकारी डा0 पीयूष पाण्डेय, फार्मासिस्ट श्री शैलेन्द्र सिंह एवं जिला कारागार के समस्त स्टाफ द्वारा सहयोग प्रदान किया गया तथा इस कार्य हेतु जिला क्षय रोग केन्द्र, सीतापुर से उप जिला क्षय रोग अधिकारी डा0 शोएब अख्तर, श्री हंसराज रावत फार्मासिस्ट, जिला पी0पी0एम0 समन्वयक श्री आशीष दीक्षित, श्री पंकज श्रीवास्तव, श्री आशीष टण्डन व अन्य एन0टी0पी0 स्टाफ उपस्थित रहकर स्क्रीनिंग की गयी।

Leave a comment