अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की पावन नगरी अयोध्या में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। यहां पर जगह जगह पर झांकी सजाकर तो वही मठ मंदिरों में भगवान के विग्रह सजाकर, भगवान के स्वरूप सजाकर श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई।
इसके अलावा पुलिस लाइन में एसएसपी शैलेश पांडेय द्वारा और अयोध्या राम जन्म भूमि थाने में थाना प्रभारी केके यादव की ओर से भी कृष्ण जन्माष्टमी की मनाई गई।
राम जन्म भूमि थानाध्यक्ष कृष्णकांत यादव ने बताया कि थाने में परंपरागत रूप से कोविड-19 एक्ट का पूरी तरह से अनुपालन करते हुए हर्ष और उल्लास के वातावरण में श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। मध्य रात्रि को भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुवा। कार्य कर्म में शामिल भक्तो को प्रसाद पवाया गया।
वही दूसरी ओर गायक कुलदीप शर्मा एंड कंपनी के द्वारा भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसको सभी ने सराहा। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता नन्हे मियां, विकास श्रीवास्तव, मुख्तार भाई, हनुमागढ़ी के महंत बृजेशदास रामायणी, पुजारी हेमंतदास, नागा अभिषेकदास, उप निरीक्षक मनीष चतुर्वेदी, दरोगा केडी यादव, दरोगा अरविंद पटेल व दीवान रवि प्रताप सिंह आदि स्टाफ उपस्थित रहे। इसके अलावा अयोध्या के सपा नेता रमेश यादव व जिपस अजय रावत ने भी अपने क्षेत्रों में कई जगह श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के कार्यक्रम का उद्घाटन कर दर्शन पूजन किये।
इसके अलावा राम नगरी के दशरथ भवन, श्री राम आश्रम, जानकी घाट, बिड़ला मन्दिर, बड़ा स्थान, खड़ेश्री मंदिर, यादव पंचायती मंदिर, राधे बृजराज मंदिर रायगंज गुजराती मंदिर व अन्य जगहो पर भी भगवान श्री कृष्ण की झांकी सजा कर पूजन अर्चन किया गया। यहां पर मध्य रात्रि को जब भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ तो पूरी अयोध्या घंटे घण्टियाल से गूंज उठी। इसके उपरांत भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के चलते पूरी अयोध्या जनपद में सुरक्षा व्यवस्था की कड़ी निगवानी देखी गई।
राम जन्मभूमि परिसर में पहली बार मनी श्रीकृष्णजन्मअष्टमी
अयोध्या। रामलला के मंदिर में मनाया जाएगा कृष्ण जन्मोत्सव।श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मनाया जन्माष्टमी। भव्य तरह से श्री कृष्ण जन्मोत्सव।भगवान राम लला के दरबार में कृष्ण जन्मोत्सव की मची रही धूम। शाम से मध्य रात्रि तक यह उत्सव हुवा।
पुजारी सत्येन्द्रदास ने बताया है कि सवा कुंटल पंजीरी का लगाया गया भोग। 25 किलो पंचामृत और 11 किलो पेड़ा तथा मौसमी फलों का लगया गया भोग। रामलला के भक्तों में बांटा गया प्रसाद। रात 12:00 बजे राम जन्म भूमि परिसर में मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव।
राम लला का राजा भैया ने दर्शनकर किया चुनावी शंखनाद
अयोध्या। रामलला के दरबार में पहुंचकर राजा भैया, किये दर्शन रामलला का। इसके बाद वे हनुमानगढ़ी के लिए रवाना हुए। यूपी में शुरू करेंगे जन सेवा संकल्प यात्रा। रामलला का आशीर्वाद लेकर चुनावी अभियान की करेंगे शुरुआत। उनके साथ काफी संख्या में समर्थक शामिल रहे।
रिपोर्ट- वासुदेव यादव
