राजधानी लखनऊ के पुलिस लाईन में धूमधाम से मनाई जा रही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

लखनऊ: आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर रिजर्व पुलिस लाइन लखनऊ में हर वर्ष की भांति मुख्य अभ्यागत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप0 मुख्यमंत्री डॉ0 दिनेश शर्मा व अन्य विशिष्टगण की गरिमामयी उपस्थिति में व अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी, पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश महोदय मुकुल गोयल, पुलिस कमिश्नर लखनऊ डी0के0 ठाकुर आदि की उपस्थिति में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के शुभ अवसर पर भगवान श्री कृष्णलीला सम्बन्धित भव्य झांकियो, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का रंगारंग आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर पुलिस अधिकारीगण/कर्मचारीगण व अन्य गणमान्य व्यक्ति सपरिवार उपस्थित होकर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के भव्य रंगारंग कार्यक्रम का आनंद ले रहे हैl

Leave a comment