लहरपुर/सीतापुर- ससुराल से मायके जा रही एक महिला का बैग जिसमें जेवरात व नकदी थी । जो बस से झूट गया था। पुलिस की निष्ठा व ईमानदारी के चलते सकुशल वापस किया।महिला को एक तरफ बैग खोने का गम, दूसरी तरफ पुलिस से बैग की सकुशल वापसी की खुशी के आंसू नहीं रुक रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार पड़ोसी जनपद लखीमपुर के मोहल्ला कपूरथला निवासी कोमल गुप्ता पत्नी सुमित यज्ञसेनी अपने भाई तंबौर निवासी सूरज गुप्ता पुत्र गुरुप्रसाद के साथ बस से तंबौर रक्षाबंधन में राखी बांधने तंबौर जा रही थी।केशरीगंज में बस से किसी ने उसका बैग उतार कर नीचे रख दिया। यह जानकारी महिला को तो नहीं हो पाई लेकिन पुलिस की तेज नजरों ने वह बैग अपने कब्जे में लेकर महिला की तलाश हेतु बस को खोजने के लिये बस स्टाफ़ पर पुलिस पहुंची ।महिला का रो रो कर बुरा हाल था। पुलिस महिला को आटोरिक्शा से केशरीगंज लेकर आयी और महिला को सकुशलवापस बैग सौप दिया। पुलिस ने ईमानदारी की ऐतिहासिक मिशाल कायम कर जनता का दिल जीता।इसमें प्रमुख रूप से पुलिस उपनिरीक्षक पवन कुमार मिश्रा, मुख्य आरक्षी नीरज कुमार सिंह शामिल थे।
विदित हो कि कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार सिंह की तेजतर्रार कार्यशैली के चलते रक्षाबंधन के पावन पर्व पर पूरी पैनी नजर रखे थे। वैसे भी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्री सिंह के कर्तव्य परायणता व कुशल पुलिसिंग के लिये इनकी अच्छी कार्यशैली पूरे क्षेत्र में सुनी जा सकती है।
रिपोर्ट- हाशिम अंसारी
