लखनऊ: सिटी मोंटेसरी स्कूल के संस्थापक डॉ जगदीश गाँधी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री कल्याण सिंह जी के निधन पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करी।
डॉ गाँधी ने अपने शोक संदेश में कहा ‘कल्याण सिंह जी के निधन से मैं दुखी हूं। वे राजनेता, ज़मीनी स्तर के नेता और महान इंसान थे। उत्तर प्रदेश के विकास में उनका अमिट योगदान है।
भारत के सांस्कृतिक उत्थान में उनके योगदान के लिए आने वाली पीढ़ियां हमेशा कल्याण सिंह जी की आभारी रहेंगी. वह दृढ़ता से भारतीय मूल्यों में निहित थे और हमारी सदियों पुरानी परंपराओं पर गर्व करते थे ‘।
