सीतापुर: भाजपा सरकार ने हमेशा से हर वर्ग का सम्मान किया है । हमेशा ही पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं की अहमियत को समझा है । माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है, मैं उसका निर्वहन पूरी कर्तव्य और निष्ठा के साथ करूँगा । यह बात सीतापुर जिला भाजपा कार्यालय पहुंचने के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कही।
महमूदाबाद से जन आशीर्वाद लेकर बिसवा, लहरपुर, हरगांव होते हुए जिला कार्यालय पहुँचे मंत्री कौशल किशोर ने कहा सीतापुर जिले को ऐसा युवा जिला अध्यक्ष मिला है। जिसके नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता संगठित हैं। पंचायत चुनाव में जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने जो जीत दिलाई है वह सराहनीय है। हमें हर स्तर पर मेहनत कर आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत से जिताना है।
इस अवसर पर जिला महामंत्री विश्राम सागर राठौर, जिला उपाध्यक्ष नैमिष रतन तिवारी, जिला महामंत्री रोहित सिंह, प्रकाश श्रीवास्तव, योगेश कुमार, भंवर सिंह, अनूप विश्वकर्मा, शुभम पांडे, पूर्व उपाध्यक्ष बार एसोसिएशन पवन सिंह शिल्पी, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
