सीतापुर: स्वतंत्रता संग्राम समिति संस्थान के तत्वावधान में आज शहीद दिवस का आयोजन स्थानीय लालबाग पार्क में किया गया. कार्यक्रम में 1942 में शहीद हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति में एक सर्व धर्म श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक स्वतंत्रता संग्राम स्मृति संस्थान के अध्यक्ष हरीश बाजपेई ने कहा केस लालबाग पार्क का अपना एक इतिहास है 18 अगस्त 1942 में जब अंग्रेजों ने महात्मा गांधी के दिए गए करो या मरो के नारे के विरुद्ध में स्वाधीनता सेनानियों की घेराबंदी की तो स्वाधीनता सेनानियों ने इस पूरे लालबाग पार्क में एकत्रित होकर देश की आजादी के नारे को लगाना शुरू किया एवं क्रूर अंग्रेजों ने पहले उन पर लाठीचार्ज की और फिर उन पर गोलियों की बौछार कर दी जिसमें कई स्वतंत्र सेनानी घायल हुए एवं कई शहीद हुए जिन शहीद सेनानियों की लाशें मिली उनमें श्री कल्लू राम जी श्री चंद्रभान मिश्र जी श्री बाबू भूर्जी श्री मैकूलाल श्री मुन्नालाल श्री मोहर्रम अली की स्मृति में स्तंभ बनाए गए l
सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद स्थल पर झंडारोहण से शुरू हुआ एवं सभी सेनानियों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए श्री वाजपेई ने कहा सिर्फ आगे आने वाली पीढ़ी को इन स्वाधीनता सेनानियों से प्रेरणा लेनी चाहिए एवं देश को मजबूत बनाने का संकल्प लेना चाहिए कार्यक्रम में बच्चों द्वारा देश भक्ति के गीत गाए गए कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री शिव नारायण लाल शर्मा जी का अंग वस्त्र एवं माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया एवं स्वाधीनता संग्राम सेनानियों की पत्नियों को भी अंग वस्त्र देकर माल्यार्पण किया गया एवं हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई धर्मो के प्रचार को को अंग वस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सचिंद्र मोहन कपूर लव कुमार श्रेष्ठ श्यामसुंदर शुक्ला विनीत दीक्षित रमेश निषाद उत्कर्ष अवस्थी श्रेष्ठ तिवारी दिलेर सिंह संतोष भार्गव सत्रोहन लाल रमेश कुमार शैलेंद्र यादव शैलेंद्र सिंह विजय नाथ अवस्थी राम गोपाल अवस्थी ओम प्रकाश मिश्रा चौक्ष अवस्थी अमित मिश्रा, जेपी शुक्ला शिशिर बाजपेई अमरकांत राम लखन रावत जमील अहमद खान पियूष मिश्रा शम्मी कपूर सतीश अग्निहोत्री सुधीर पांडे रामाश्रय अवस्थी पुष्पा भार्गव प्रेमलता शुक्ला गोमती भार्गव आदि उपस्थित रहे l
