सीतापुर: जन-जन तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाएगी जन आर्शीवाद यात्रा

सीतापुर। मंत्री मंडल का विस्तार होने के बाद जन-जन तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने के उद्देश्य से जन आर्शीवाद यात्रा का आयोजन किया गया है। जिसके तहत मंगलवार को महमूदाबाद में केंद्रीय राज्यमंत्री मंत्री कौशल किशोर जी का आगमन होगा। जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा व कार्यक्रम संयोजक नैमिष रत्न तिवारी ने बैठक कर बताया कि दोपहर 12 बजे महमूदाबाद नगर पालिका में मंत्री कौशल किशोर पहुंचेगें जहां उनका स्वागत और संबोधन होगा, इसके बाद रमकुंडा चैराहे पर सरदार पटेल प्रतिमा का माल्यार्पण होगा। मंडप गेस्ट हाउस में सभा सम्मेलन के बाद सीएचसी महमूदाबाद में वैक्सीनेशन केद्र का निरीक्षण, सुशील गुप्ता कोटेदार के यहां खाद्यान वितरण, व्यापारियों द्वारा बजाजा चैराहे पर स्वागत, देवकलिया चैराहे पर स्वागत, राजाडीह पेट्रोल पंप पर स्वागत के बाद रामलीला मैदान में सभा कर डा. अम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण, सीएचसी बिसवां में वैक्सीनेशन, बिसवां के पत्थर शिवाला पर व्यापारिक संगठन द्वारा स्वागत, पत्रकार वार्ता बिसवां गेस्ट हाउस में फिर महुवा, नवीननगर, कटेसर, हरगांव चैराहा, झरेखापुर चैराहे पर स्वागत के बाद मंत्री कौशल किशोर का भाजपा जिला कार्यालय पर स्वागत किया जाएगा। बैठक में हरगांव विधायक सुरेश राही, बिसवां विधायक महेंद्र सिंह यादव, जिला महामंत्री विश्राम सागर राठौर जी आदि मौजूद रहे।

Leave a comment