बहराइच: खंड शिक्षा अधिकारी का विदाई समारोह सम्पन्न

बहराइच(बलहा) : ब्लाक संसाधन केंद्र बलहा के प्रांगण में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, टीचर सेल्फ केअर टीम बलहा, जूनियर हाइस्कूल शिक्षक संघ व प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन PSPSA के संयुक्त कार्य्रकम में बलहा के पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी फूल चंद मौर्य का विदाई समारोह का आयोजन किया गया! कार्यक्रम का प्रारंभ सरस्वती वंदना के द्वारा किया गया तत्पश्चात खंड शिक्षा फूल चंद मौर्य द्वारा सरस्वती प्रतिमा का माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया।


कार्यक्रम का संचालन प्रदीप वर्मा व कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष जूनियर हाईस्कूल शि०संघ के ब्लॉक अध्यक्ष जाबिर अली ने किया। विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों व शिक्षको ने खंड शिक्षा अधिकारी का माल्यार्पण किया जिसमें डीडी पटेल, ब्लॉक संयोजक राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, जाबिर अली ब्लाक अध्यक्ष व मंत्री अनिल श्रीवास्तव, जू०शि०संघ बलहा,अनुज कुमार जिला संगठन मंत्री व राजेश कुमार जिला संयोजक प्राथमिक शि०प्रशिक्षित स्नातक एसो०PSPSA, शिक्षक संकुल अरविंद मौर्य, स्वदेश द्विवेदी, आदर्श कुमार श्रीवास्तव, शब्बीर अहमद द्वारा किया गया।

जिसमे खंड शिक्षा अधिकारी ने अपने विदाई भाषण में शिक्षको को धन्यवाद देते हुए कहा कि वर्तमान परिवेश में शिक्षको को शासन द्वारा निर्गत सूचनाओं से अपडेट रहना चाहिए। सही और समयबद्ध सूचना शिक्षको के लिए बहुत महत्वपूर्ण होती है। उपरोक्त कार्यक्रम में उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ के अनिल श्रीवास्तव ने खण्ड शिक्षा अधिकारी के 4 वर्षों के अनुशासित कार्यकाल के दौरान शिक्षक अधिकारी एक परिवार की तरह व्यवहाररूप में लाये जाने की बात को सराहा। टीचर्स सेल्फ केयर टीम बलहा के संयोजक भूपेंद्र मौर्य, शिक्षिका नेहा शर्मा व श्वेता शर्मा ने अपनी यादों के झरोखे में खण्ड शिक्षा अधिकारी के कार्यो की प्रशंसा किया। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक संयोजक डी डी पटेल जी ने कहा कि कोई भी अधिकारी जब शिक्षको के प्रति अच्छे मन से कार्यशैली का प्रयोग करता है तो वह शिक्षको का हृदयस्त हो जाता है। और तब शिक्षक उस अधिकारी को मन से सम्मान करता है।आज फूल चंद मौर्य जी का सम्मान एक अधिकारी के रूप में शिक्षको द्वारा उसी श्रद्धाभाव से किया जा रहा है।

कार्यक्रम के अंत मे राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की टीम द्वारा पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी को अंगवस्त्र भेंट किये गए, प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष दिलीप यादव व जिला संगठन मंत्री अनुज कुमार द्वारा संयुक्त रूप से पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी को उपहार भेंट किया गया।
विदाई समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षक राम कुँवर, शब्बीर अली, अनिल श्रीवास्तव, आदर्श श्रीवास्तव, सुनील सिंह, पीर अली, एजाज अहमद खान, राम कुँवर, परवीन जहरा जैदी, शत्रुघ्न वर्मा, अजय शर्मा असलम वारसी, भूपेंद्र मौर्य, अरविंद मौर्य, स्वदेश द्विवेदी, कुलदीप वर्मा, शैलेन्द्र चौधरी, हेमंत यादव, राजेश यादव, डॉ यास्मीन बेगम, साबित अली, जितेंद पाठक, शशिधर मिश्र, काशीनाथ यादव, बेबी मलिक, निशि पंघाल, महेंद्र सिंह, रिंकू यादव, रेनु जी, राजेश पुष्कर, अनुज कुमार, मुरेश यादव, अमित पांडेय, मनीष पटेल, हेमंत उपाध्याय, धीरज गुप्ता, उदयराज, रवि विश्वकर्मा, चंद्र शेखर यादव, अमित यादव, सहित सैकड़ों की संख्या में शिक्षक शामिल हुए।

Leave a comment