नाराज सीएससी संचालक ले सकते है कोर्ट का सहारा
सीतापुर: योगी सरकार के इस फैसले से प्रदेश में संचालित कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के जो संचालक है वह काफी नाखुश नजर आ रहे हैं अगर संचालकों की मानें तो इस लॉलीपॉप भर्ती के खिलाफ CSC संचालक प्रदेश सरकार के खिलाफ नाराजगी जताते हुवे कोर्ट का सरण ले सकते है इसी क्रम में ग्राम पंचायत (सचिवालय) कम्प्यूटर ऑपरेटर भर्ती में सीएससी वी एल ई को दी जाए प्राथमिकता के संबंध में सीएससी यूनियन ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा और कहा जब हम सब ग्राम पंचायत स्तर पर कार्य निशुल्क कर रहे हैं तो किसी अन्य को नौकरी क्यों और कहा जब तक हम सबको प्राथमिकता नहीं दी जाती तो हम सरकार द्वारा किसी भी सेवा को कार्य करने में असमर्थ रहेंगे l उनका कहना है कि सरकार हम सभी संचालकों से पिछले आठ साल से फ्री में सरकारी सेवाओं का लाभ जनता को दिलाती आ रही है और हम सभी को इस भर्ती के लिये आस्वासन देते आ रही है लेकिन आज चुनाव नजदीक देख इसे लॉलीपॉप के रूप में भर्ती का नाम दे कर भोली-भाली जनता को लुभाने के साथ-साथ CSC संचालको का हक भी छीन रही है जिससे संचालक नाराज नजर आ रहे हैं।
