सीतापुर; डिप्टी कमिश्नर इण्डस्ट्रीज ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित एक जनपद एक उत्पाद प्रशिक्षण/टूलकिट योजनार्न्तगत जनपद हेतु 300 प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य निर्धारित है। जिसके सापेक्ष उ0प्र0 निर्यात संबर्धन परिषद लखनऊ द्वारा आज बिसवॉ में विधायक महेन्द्र सिंह यादव, विधान सभा बिसवॉ सीतापुर की गरिमामयी उपस्थिति में प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर श्री आशीष गुप्ता, डिप्टी कमिश्नर उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र सीतापुर उपस्थित रहे।
