लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग के आयुक्त पद के लिए नामंकन करने वाले जितेंद्र बहादुर सिह साधु संतों का आशीर्वाद लेने नैमिष धाम पहुंचे। जहाँ जितेंद्र सिह का साधू संतो ने भब्य स्वागत किया और हवन पूजन कर उन्हें आशीर्वाद दिया।
राज्य सूचना आयोग के आयुक्त पद के लिए आवेदन करनेवालो मे से जितेंद्र बहादुर सिंह का नाम उनके द्वारा सामाजिक एवं पत्रकारों के हित मे किए गए कार्यों की वजह से सुर्खियों मे है । अनुमातः लगभग 15-20 दिनो के भीतर ही चयनित किए गए आयुक्त के नाम की घोषणा किए जाने की संभावना है । जितेन्द्र सिह ने हाल ही मे घोषणा की थी कि आयुक्त पद पर आसीन होने के बाद अपने कार्यकाल मे कार्यरत कर्मचारियों का वेतन स्वयं के वेतन से भुगतान करेंगे । जितेंद्र सिंह के द्वारा की गयी इस गयी घोषणा ने उन्हें बाकी के प्रतिद्वंद्वियों से काफी आगे खड़ा कर दिया है।
आवेदन के बाद से ही जहाँ समाजसेवियों अधिवक्ताओं पत्रकारो के बीच जितेंद्र सिंह चर्चा का बिषय बने हुए है वही साधू संतो मे हर्ष ब्याप्त है । पूर्व मे जितेंद्र सिह के द्वारा नैमिष धाम के संत समाज के हित के लिए किए गए कार्यों की वजह संत समाज भी जितेंद्र सिह को आयुक्त के पद पर आसीन होता देखना चाहता है। पूजा अर्चना हेतु संतो के बुलावे पर नैमिष धाम पहुचे जितेंद्र सिंह ने शक्ति पीठ माता ललिता देवी , हनुमान गढी, त्रिशक्ति धाम, मे हवन पूजन करने के माथा टेकने के पश्चात संतो के साथ बृद्धा आश्रम पहुंचे जहा भारी मात्रा मे एकत्रित संतो और बृद्धो ने जितेंद्र सिंह को आशीर्वाद देते हुए विजय की कामना की।
