सीतापुर: डीएम ने जिपअ श्रद्धा सागर को शपथ ग्रहण उपरांत कार्यभार करवाया ग्रहण

सीतापुर: जिला पंचायत कार्यालय के नेहरू हाल सभागार में सोमवार को आयोजित नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती श्रद्धा सागर को पद एवं गोपनियता की शपथ दिलायी। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष श्रद्धा सागर द्वारा समस्त नवनिर्वाचित 77 जिला पंचायत सदस्यों को शपथ ग्रहण कराया गया।

इस मौके पर श्रद्धा सागर ने सभी का स्वागतकर उनके प्रति आभार जताया और कहा कि सबके सहयोग से जनपद का सम्पूर्ण विकास कराऊंगी। शासन के मंसानुरूप कार्य होगा। भाजपा देश प्रदेश का पूरी तरह से विकास कर रही है। हम मोदी व योगी के मिशन को और सफल बनाएंगे।

इस अवसर पर अपर मुख्य अधिकारी श्रीमती वर्तिका ने जिपअ एवम नव निर्वाचित सदस्यों का स्वगत व अभिवादन कर प्रथम बैठक आहूत की ।

शपथ ग्रहण कार्यक्रम सांसद अशोक रावत, विधायक महेन्द्र सिंह यादव, विधायक राम कृष्ण भार्गव व सांसद राजेश वर्मा के प्रतिनिधि के रूप में जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा की गारिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर अन्य सम्बंधित पार्टी के पदाधिकारी, अधिकारी व सभी जिला पंचायत सदस्य आदि उपस्थित रहे।

Leave a comment