डीएम ने जिपअ रोली सिंह को शपथ ग्रहण उपरांत कार्यभार करवाया ग्रहण
जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सहित सभी सदस्यों ने लिए शपथ
अयोध्या। जिला पंचायत कार्यालय के अटल बिहारी सभागार में सोमवार को आयोजित नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रोली सिंह को पद एवं गोपनियता की शपथ दिलायी। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह द्वारा समस्त नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को शपथ ग्रहण कराया गया। इस मौके पर रोली सिंह ने सभी का स्वागतकर उनके प्रति आभार जताया और कहा कि सबके सहयोग से जनपद का सम्पूर्ण विकास कराऊंगी। शासन के मंसानुरूप कार्य होगा। भाजपा देश प्रदेश का पूरी तरह से विकास कर रही है। हम मोदी व योगी के मिशन को और सफल बनाएंगे।
जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि आलोक सिंह उर्फ रोहित सिंह व साकेत कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष तथा भाजपा महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा द्वारा कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों व जनो का स्वागत सम्मान करते हुए उनके प्रति आभार प्रकट किया गया।
इससे पूर्व कार्यक्रम में आए अतिथियों का आलोक सिंह उर्फ रोहित सिंह द्वारा स्मृति चिन्ह व पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत सम्मान भी किया गया। तदोपरांत जिलाधिकारी अनुज कुमार झा द्वारा नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष को कार्यभार भी ग्रहण कराया गया।
इस अवसर पर महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायक रूदौली रामचन्द्र यादव, गोशाईगंज विधायक इन्द्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू, मिल्कीपुर विधायक बाबा गोरखनाथ, बीकापुर विधायक श्रीमती शोभा सिंह चैहान, मुख्य विकास अधिकारी अनिता यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, परमानन्द मिश्र, मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह, डिम्पुल पांडेय, खुन्नू पांडेय, समाजसेवी प्रदीप यादव, लवकुश यादव, अजय रावत, सूरज यादव, हरिशंकर यादव उर्फ छोटू यादव, श्यामजी दूबे, वकील पवन तिवारी व अन्य सम्बंधित पार्टी के पदाधिकारी, अधिकारी व सभी जिला पंचायत सदस्य आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- वासुदेव यादव
