नगर पालिका परिसर में कुछ समय पहले लगाया गया वृक्ष गय सूख, मुंह चिढ़ाता सूखा वृक्ष
बिसवां, सीतापुर: पर्यावरण को शुद्ध रखने व धरातल पर हरियाली को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार कटिबद्ध है । जगह जगह सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों द्वारा वन महोत्सव मनाया जा रहा है।
जिला सीतापुर की नगर पालिका परिषद बिसवां में पालिका परिषद के द्वारा तमाम जगहों पर वन महोत्सव को देखते हुए संपूर्ण नगर के अंदर पर्यावरण को संतुलित हरा भरा रखने के लिए के लिए पौधरोपण किया गया। वन महोत्सव के इस अभियान में नगर पालिका परिषद के परिसर में कुछ दिनों पहले लगाए गए वृक्ष जो देखभाल के अभाव में सूख गया था। इस वृक्ष के सूखने पर पालिका प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों को पालिका परिसर में स्थित दुकानदारों ने मौखिक तौर पर सूचना भी दी थी। परंतु वन महोत्सव के इस अभियान में यह वृक्ष आज भी सूखा पड़ा हुआ है जो पालिका प्रशासन के वन महोत्सव के इस अभियान को मुंह चिढ़ा रहा है। क्या इस वन महोत्सव को इन जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा इस अभियान को गति मिल पाएगी ? क्या नगर पालिका प्रशासन द्वारा लगाए गए वन महोत्सव अभियान में वृक्षों को सुरक्षा मिल पाएगी? यह कह पाना भविष्य के गर्भ में है।
रिपोर्ट – पंकज भारतीय
