अयोध्या: पूर्व सीएम अखिलेश को अयोध्या के संतों ने दिया विजयी होने का आशीर्वाद

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 48वें जन्मदिन पर अयोध्या के प्रमुख धर्मचार्यों ने लखनऊ जाकर उन्हें अपना आशीर्वाद प्रदान कर फूल माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर दीर्घायु शतायु होने की बधाई दी। इसके साथ ही कहा कि अयोध्या के सभी संत महंत और उत्तर प्रदेश की जनता अखिलेश यादव के साथ हैं। 2022 में अखिलेश यादव की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। हर वर्ग धर्म के लोग सपा की ओर आस लगाए देख रहे हैं। उत्तर प्रदेश की हर जनता अखिलेश यादव को सीएम बनाना चाहती हैं। अयोध्या के सभी धर्म गुरु अखिलेश यादव के विकास कार्यों से वाकिफ है।


इस दौरान अयोध्या सिद्ध पीठ करतलिया बाबा आश्रम मंदिर के महंत बालयोगी रामदास जी महराज ने कहा कि अयोध्या का विकास अखिलेश यादव की देन है। उत्तर प्रदेश के संत समाज अखिलेश यादव की पूर्ण बहुमत की सरकार हम सब बनाएंगे। ताकि उत्तर प्रदेश का पूरा विकास हो सके। सिद्ध पीठ खंडेश्वरी मंदिर के महंत राम प्रकाशदास जी महाराज ने कहा कि संत समाज का सम्मान सपा करती है। हम सभी संत समाज सपा को जीत का आशीर्वाद प्रदान किए हैं।


जबकि भारत के सुप्रसिद्ध कथवाचक व रघुनाथ संकल्प सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत दिलीपदास त्यागी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता का आशीर्वाद अखिलेश को है। 2022 में सपा की प्रचंड बहुमत की सरकार आएगी। श्री अखिलेश यादव के कार्यकाल में हर वर्ग व धर्म के लोग सुखी होंगे।


इससे पूर्व अयोध्या के पूर्व विधायक रहे पवन पांडेय ने भी अखिलेश यादव का स्वागत सम्मान कर जन्मदिन की बधाई दी। इसके साथ ही अखिलेश यादव व पवन पांडेय ने अयोध्या के सभी संत महंत का स्वागत किया। उनके प्रति आभार ज्ञापित किये व आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान अयोध्या के काफी संत महंत ने श्री यादव को अपना आशीर्वाद प्रदान कर विजयश्री होने का आशीर्वाद दिया।

रिपोर्ट – वासुदेव यादव

Leave a comment