विश्व जनसंख्या दिवस के दिन होगी विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा की शुरुवात
27 जून से 10 जुलाई तक चलेगा दंपत्ति संपर्क पखवाड़ा
सीतापुर: मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में जनसंख्या दिवस पखवाड़े की प्लानिंग मीटिंग ऑनलाइन ज़ूम द्वारा की गई । बैठक में पावर प्रेजेंटेशन के माध्यम से जनसंख्या दिवस पखवाड़े के दिशा निर्देशों को विस्तृत रूप से जानकारी दी गई ।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मधु गैरोला ने बताया कि 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाएगा। इसी के साथ विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा की शुरुआत की जाएगी, जोकि 31 जुलाई 2021 तक चलेगा। इससे पूर्व 27 जून से शुरू होकर 10 जुलाई तक दंपति संपर्क पखवारा का आयोजन किया गया है। इस मे आशा कार्यकर्ता घर घर जा कर सर्वे करेगी और परिवार नियोजन में किस तरह की सुविधाएं चाहिए उनकी ड्यू लिस्ट बनाएगी, कितने लोग नसबंदी करवाना चाहते है इसकी भी अलग से सूची बनाएगी ।इस बार जनसंख्या दिवस का थीम है ” आपदा में भी परिवार नियोजन की तैयारी सक्षम राष्ट्रऔर परिवार की पूरी जिम्मेदारी “।
परिवार कल्याण कार्यक्रम के नोडल अफसर और एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र शाही ने बताया कि 27 जून से 10 जुलाई तक दंपति संपर्क पखवाड़ा चलेगा। इस दौरान आशा कार्यकर्ता अपने-अपने कार्य क्षेत्र की आबादी में योग्य दंपति को चिन्हित करेंगी। योग्य दंपति यानि जिनको परिवार नियोजन के बारे में परामर्श की आवश्यकता है। लक्षित दंपति को परिवार नियोजन के लिए बास्केट ऑफ चॉइस के बारे में बताया जायेगा। 11 जुलाई से 31 जुलाई तक विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा मनाया जाएगा ।
परसेण्डी व हरगाँव ब्लॉक में ममता संस्था द्वारा इन ब्लॉक में विशेष रूप से अपना सहयोग जनसंख्या पखवाड़े में किया जाएगा इस बार के कार्यक्रम में डिजिटल प्लेटफार्म जैसे व्हाट्सएप, एसएमएस आदि की पूरी मदद ली जाएगी।
अभियान में अंतरा और आयूसीडी को अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। हर इच्छुक लाभार्थी के लिए पुरुष या महिला नसबंदी की पूर्व पंजीकरण की भी सुविधा होगी।
ऑनलाइन बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ पी के सिंह, ज़िला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी राज कुमार, ज़िला फैमिली प्लांनिंग मैनेजर जावेद खान, टीएसयू से पुष्कर सिंह ,ममता संस्था के कोऑर्डिनेटर नीरज श्रीवास्तव सहित सभी ब्लॉकों के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, बीसीपीएम, फॅमिली प्लांनिंग कॉउंसलर द्वारा प्रतिभाग किया गया ।

