आर्थिक तंगी से जूझ रही मजदूर महिलाएं – बेटियां फाउंडेशन

मेरठ: कोविड-19 में लॉक डाउन के कारण घर में रहने पर व कोरोना महामारी से भयभीत होने के कारण मजदूर महिलाओं के रोजगार खत्म हो गए; यहां तक कि एक घर में सालों से एक ही जगह काम करने वाली महिलाओ को भी घर पर बैठना पड़ा।

बताती हैं भानुमति कि उनको बच्चों का पालना मुश्किल हो रहा है चार बच्चे हैं पति नहीं है घरों में काम करती थी लेकिन कोविड-19 के कारण वह घर में ही है बच्चों को क्या खिलाएं पढ़ाई की तो बात बहुत दूर है इसी तरह रुकैया अमरीत शुभांगी आदि का कहना है अब स्थिति यह है कि घरों में मांग कर बच्चों का पेट भरने की नौबत आ गई है बेटियां फाउंडेशन अध्यक्ष अंजू पांडे महिलाओं की मदद कर उन्हें स्वरोजगार में जोड़ रही है ताकि भविष्य में उन्हें इस तरह की तंगी का सामना ना करना पड़े सभी महिलाओं को राशन दिया गया और मार्केटिंग व्यवसाय से भी जोड़ा गया जिसमें संस्था की सभी टीम का पूरा सहयोग व योगदान रहा ।

Leave a comment