वरिष्ठ पत्रकार के निधन से पत्रकारों में शोक

बीमारी की चलते वरिष्ट पत्रकार का निधन

सीतापुर: जनपद से प्रकाशित ओम दर्पण हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र के संपादक कपिल श्रीवास्तव का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया, उनका इलाज आरोग्य नर्सिंग होम में चल रहा था । वृहस्पतिवार को आरोग्य नर्सिंग होम में 5 बजे उन्होने अपनी अंतिम सांस ली। वरिष्ठ पत्रकार के निधन की खबर से जिले के पत्रकारों में शोक व्याप्त है। हिंदी दैनिक अभय विचार के सम्पादक राम किशोर यादव, प्रयाग दर्शन के सम्पादक वीरेद्र तिवारी, राहुल मिश्रा, राजेश मिश्रा, एम सलाउद्दीन, अशोक यादव, शैलेंद्र यादव, अलमास अंसारी, रोहित सिंह, हरिराम अरोड़ा, प्रतीक सिंह, विशाल रस्तोगी, संदीप श्रीवास्तव सहित जिले के तमाम पत्रकारों ने अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की है।

Leave a comment