सीतापुर: विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी सीतापुर में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिससे जन जागरूकता की जा सके । इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सीतापुर डॉ मधु गैरोला द्वारा अपने कार्यालय के समस्त अधिकारियों एवम कर्मचारियों को तंबाकू व तंबाकू उत्पाद को उपयोग ना करने की शपथ दिलवायी । तथा सभी स्टाफ से अपील की कि सभी लोग समाज के सभी लोगो को तंबाकू ना सेवन करने के लिए प्रेरित करने का कार्य करेंगे ।
इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ उदय प्रताप, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार ,डॉ डी के सिंह ,डॉ राजशेखर, ज़िला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी राज कुमार सहित कार्यालय के समस्त स्टाफ़ उपस्थित रहा ।
