सीतापुर: प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा सभी के लिये आवास के लक्ष्य की ओर एक मजबूत कदम बढ़ाते हुये प्रदेश के 03 लाख, 42 हजार 322 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत रू0 2409 करोड़ का आॅनलाइन हस्तान्तरण किया गया।

एनआईसी कलक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मा0 विधायक हरगांव सुरेश राही, मा0 विधायक बिसवां महेन्द्र सिंह यादव, जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज, अपर जिलाधिकारी न्यायिक हरिशंकर लाल शुक्ला, परियोजना अधिकारी डूडा सुधीर गिरी ने संयुक्त रूप से लाभार्थियों के साथ प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण पात्र लाभार्थियों को दिखाया गया। मा0 विधायक हरगांव सुरेश राही, मा0 विधायक बिसवां महेन्द्र सिंह यादव की मौजूदगी में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के 10 लाभार्थियों को आवास पूर्ण का प्रमाण-पत्र वितरित किया गया। इस अवसर पर मा0 विधायकों ने कहा कि सरकार द्वारा जो भी धनराशि मिल रही है इसका पूर्ण रूप से सदुपयोग किया जाए जिससे कि समय से धनराशि मिल सके और आवास का निर्माण पूर्ण हो सके। परियोजना अधिकारी डूडा ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन द्वारा जनपद में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के 1365 लाभार्थियों को प्रथम किश्त, 1968 लाभार्थियों को द्वितीय किश्त तथा 2679 लाभार्थियों को तृतीय किश्त हस्तांरित की गयी। इस प्रकार जनपद के 6012 लाभार्थी लाभान्वित हुये। सभी नगर निकायों में भी कार्यक्रम का लाइव प्रसारण का आयोजन किया गया जिसमें नगर निकायो के सभासद तथा लाभार्थी उपस्थित रहे।
