बहराइच: ब्लॉक संसाधन केंद्र बलहा जनपद बहराइच में पीएसपीए के जिला अध्यक्ष दिलीप यादव व संगठन के अन्य सदस्यों सहित ARP बलहा आशीष कुमार मिश्रा का शिक्षकों के प्रति शोषणपूर्ण रवैये को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर उपस्थित होकर अपना विरोध प्रदर्शित किया l जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी बलहा फूल चंद्र मौर्य को यह अवगत कराया गया कि किस प्रकार ARP आशीष कुमार मिश्रा विद्यालयों में जाकर सपोर्टिव सुपर विज़न के स्थान पर निरीक्षण अधिकारी की तरह कार्य कर रहे है, एवं शिक्षकों के विद्यालय की फर्जी सूचना ब्लॉक संसाधन केंद्र पर देकर उनका नोटिस/स्पष्टीकरण करवा कर धन उगाही का खेल खेल रहे है। जिसे संज्ञान में लेकर खंड शिक्षा अधिकारी बलहा ने उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया ।
