एम्पावरिंग ह्यूमैनिटी संस्था ने गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों को वितरित किये कम्बल

तंबौर (सीतापुर ) एम्पावरिंग ह्यूमैनिटी संस्था की ओर से शनिवार को इलाके के डबकहा गाव में गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों को कम्बल वितरित किये।सामाजिक सरोकार से जुड़ी सामाजिक संस्था एम्पावरिंग ह्यूमैनिटी संस्था की ओर से तंबौर क्षेत्र में गरीब एवं जरूरतमंदों की सहायता के लिए कई कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।संस्था द्वारा शनिवार को ग्राम गोविंदापुर में संस्था ने क्षेत्र के गरीब एवं जरूरतमंद पचास लोगो को कम्बल वितरित किए। इस मौके पर समाजसेवी मुफ़्ती मोहम्मद खबीर नदवी ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करना ही सही मायने में ईश्वर की आराधना है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रयासों से समाज में गरीब तबके को मदद मिलती है। इस दौरान मोतीलाल यादव, पारितोष, प्रदीप तिवारी, गौतम नाग, अमलेश जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a comment