कोरोना काल मे बेहतरीन काम करने पर समाजसेवी सोनू यज्ञसैनी को सीएम ने किया सम्मानित

लखनऊ। अमेठी जिले के जगदीशपुर कस्बे के रहने वाले समाजसेवी सोनू यज्ञसैनी को कोरोना काल के दौरान बेहतरीन काम करने पर सम्मानित किया गया है। कोरोना काल के दौरान बेसहारों के सहारा बने इस समाजसेवी व व्यापारी नेता को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने व्यापारी नेता सोनू यज्ञसैनी को तुलसी की माला व पुस्तक देकर सम्मानित किया व सामाजिक कार्यों के लिए प्रेरित किया। बताते चले कि कोरोना काल में समाजसेवी सोनू यज्ञसैनी ने जरूरतमंद असहाय वह गरीब परिवारों में भोजन,राहत सामग्री किट मास्क,सैनिटाइजर,वितरित करने का कार्य किया इसी का परिणाम था कि उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री द्वारा उन्हें सम्मान प्राप्त हुआ। यहीं नही अयोध्या में हुए रामलीला भूमिपूजन में सम्मलित होकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया।

Leave a comment