आम आदमी पार्टी के द्वारा किये गए कार्यों को जिले के प्रत्येक घर तक पहुंचाएंगे : अवधेश कुमार मौर्य

सीतापुर: आम आदमी पार्टी के जिला मुख्यालय पर जिले के समस्त पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व जिलाध्यक्ष किशोरीलाल कोरी ने किया। जिले के संगठन निर्माण, प्रकोष्ठों का विस्तार, जन जन ऑक्सीजन जांच अभियान व कार्यकारिणी विस्तार को लेकर आयोजित बैठक में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में जिला कार्यकारिणी, विधानसभा व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी शामिल रहे। जिला महासचिव अवधेश कुमार मौर्य ने बैठक में कहा कि आम आदमी पार्टी को लोग एक विकल्प के रूप में देख रहे हैं और हम सब को उनको आशा पर खरे उतरना होगा। जिलाध्यक्ष किशोरीलाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले पंचायती चुनावों में आम आदमी पार्टी जिले में बढ़ चढ़ कर मजबूती से हिस्सा लेंगी उसके लिए हम सभी लोग लगातार संगठन के निर्माण में लगे हुए हैंl

बैठक में कुछ नये कार्यकारिणी सदस्यों शामिल कर उनको जिम्मेदारी दी गयी। श्याम मोहन को कार्यालय प्रभारी, पूजन मिश्र को मीडिया प्रभारी,श्री पाल व दिलीप वर्मा को कार्यकारिणी सदस्य सर्वसम्मति से चुना गया। वहीं महोली विधानसभा का अध्यक्ष रघुवीर राठौर व सेवता विधानसभा का अध्यक्ष जसविंदर सिंह जी को बनाया गया।

जिला महासचिव अवधेश कुमार मौर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न विधानसभाओं में कुछ पदाधिकारियों को प्रभारी बनाया गया जो निम्न है- अवधेश कुमार मौर्य – महमूदाबाद, अनिल चौरसिया – सिधौली, फुरकान अली- बिसवाँ, गोपीनाथ गुप्ता – लहरपुर, अंकुल वर्मा -मिश्रिख, संदीप पाण्डेय- महोली l

बैठक में नव नियुक्त पदाधिकारियों को बताया गया कि घर घर तक जन जन ऑक्सीजन जांच अभियान के तहत लोगों की जांचे एक व्यापक स्तर पर बढ़ाई जाएं व लोगों को कोरोना से जागरूक किया जाय । बैठक में जिलाध्यक्ष किशोरीलाल कोरी, महासचिव अवधेश कुमार मौर्य, जिला उपाध्यक्ष अनिल चौरसिया व रियाजुद्दीन,अल्पसंख्य प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष फुरकान अली, दीप नारायण मिश्र, अंकुल वर्मा, पूजन मिश्र, श्री पाल, श्याम मोहन, गोपीनाथ गुप्ता,रामचंद्र मौर्य, हरिशंकर मिश्र, दिलीप वर्मा, कुलदीप राठौर,रघुवीर आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a comment