अधिवक्ता ने अपने बेटों के साथ मिलकर चचेरे भाई को उतारा मौत के घाट

 

रामकोट के अंतर्गत NH24 पर हुआ खूनी खेल

सीतापुर/रिछाई। बुधवार को शाम को अधिवक्ता ने अपने बेटों के साथ मिलकर चचेरे भाई को ईंट से हमला कर मौत के घाट उतार दिया l रामकोट थाना के अंतर्गत NH24 पर हुए खूनी खेल में मृतक की पत्नी भी बुरी तरह घायल हो गई l जिसे गंभीर हालत में लखनऊ भेजा गया l बताया जा रहा है ज़मीनी विवाद में अधिवक्ता ने अपने बेटों के साथ मिलकर खूनी खेल को दिया अंजाम l

 

बताते चले जमीनी विवाद में रामकोट थाना क्षेत्र के निबहरी गांव के कृष्णा यादव 45 वर्ष पुत्र शिवबरन लाल यादव व मंजू यादव उम्र 40 वर्ष पत्नी कृष्णा यादव अंकिता यादव पुत्री कृष्णा यादव उम्र 20 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां पर डाक्टरों ने कृष्णा यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल मंजू यादव, अंकिता यादव का उपचार चल रहा है। मृतक के पिता शिव बरन लाल यादव ने बताया कि 2 वर्ष पहले भी आपस में मारपीट की घटना हुई थी। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी, लेकिन आपसी सुलह समझौते के बाद मामला आगे नहीं बढ़ा। उन्होंने बताया कि पेशे से वकील आनंद कुमार यादव व उनके बेटे पीयूष यादव अनूप यादव व कपिल ने जमीनी विवाद को लेकर एकजुट होकर आज देर शाम को उनकी बहू बेटे व पोती को ईट पत्थर व लाठी डंडे से हमला कर घायल कर दिया जिसमें उनके पुत्र की मौत हो गई।

पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है और आरोपी से पूँछताछ कर रही है।

रिपोर्ट- रियासत अली सिद्दीकी/संजय दीक्षित

Leave a comment