होम आईशोलेशन के दौरान शिक्षकों को माना जायेगा​ ड्यूटी पर – बेसिक शिक्षा मंत्री

प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन ने की ये मांग, पॉजीटिव रिपोर्ट आने के बाद विद्यालय को 15 दिन बंद किए जाने की मांग  l

लखनऊ: बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों में यदि कोई शिक्षक ड्यूटी के दौरान कोरोना पाजी​टिव पाया जाता है और उसके संपर्क में आने वाले शिक्षकों को होम आइशोलेशन में भेजा जाता है तो उन्हें इस दौरान आॅन ड्यूटी माना जायेगा, और पूरा वेतन दिया जायेगा। इस संबंध में बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ सतीश चन्द्र द्विवेदी ने शिक्षा महानिदेशक विजय किरण ​आनंद को पत्र भेजकर आदेश जारी करने को कहा है। मंत्री ने कहा कि कोरोना पॉजीटिव हुए शिक्षकों के संपर्क के आधार पर दूसरे शिक्षक/ शिक्षिकाओं को होम आइसोलेशन मे भेजा जाता है तो उनके होम आइसोलेशन की अवधि को ऑन ड्यूटी (वर्क फ्रॉम होम) माना जाए।

महानिदेशक ने जारी किया आदेश

इस संबंध में मंत्री का पत्र मिलते ही तत्काल शिक्षा महानिदेशक विजय किरण आनंद ने सभी जिलों के ​बेसिक शिक्षा अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश के मुताबिक इसे तत्काल प्रभाव से लागू करना होगा। गौरतलब है कि प्रदेश के कई जिलों में शिक्षकों को कोरोना पॉजीटिव रिपोर्ट के बाद बेसिक शिक्षा मंत्री ने ये निर्णय लिया है।

पॉजीटिव रिपोर्ट आने के बाद विद्यालय को 15 दिन बंद किए जाने की मांग

वहीं मंत्री का आदेश आते ही प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने मांग करते हुए कहा कि यदि किसी भी विद्यालय में कोई शिक्षक कोरोना पॉजीटिव होता है तो उस विद्यालय को 15 दिनों के लिए बंद किया जाना जाना ​चाहिए। वहीं उन्होंने कहा कि लगातार कोरोना के बढ़ते मरीजों के बीच शिक्षकों को विद्यालय जाने के लिए मजबूर किया जा रहा है जबकि मौजूदा वक्त में एक भी बच्चा विद्यालय नहीं जा रहा है।

Leave a comment