मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा नैमिषारण्य तीर्थ पर बस अड्डा बनवाए जाने के कार्य को क्रियान्वित करने के दिए गए निर्देश, महाराणा प्रताप सेना के पदाधिकारियों में काफी उत्साह है
सीतापुर: महाराणा प्रताप सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह एडवोकेट व जिला अध्यक्ष अंजुल कुमार पांडे ने महाराणा प्रताप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय राजवर्धन सिंह परमार के समक्ष नैमिषारण्य तीर्थ मैं बस अड्डा बनवाए जाने की पैरवी हेतु आग्रह किया था ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके l मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा नैमिषारण्य तीर्थ पर बस अड्डा बनवाए जाने के कार्य को क्रियान्वित करने के निर्देश दिए जाने से महाराणा प्रताप सेना के पदाधिकारियों में काफी उत्साह है l महाराणा प्रताप सेना उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अमरजीत सिंह एडवोकेट ने कहा महाराणा प्रताप सेना उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हृदय की गहराइयों से इस कार्य के लिए आभार व्यक्त करती है तथा विकास के प्रत्येक कार्य में सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का वचन देती है l
