लर्निंग असेसमेंट आधारित वेब कार्यशाला में शिक्षा की बेहतरी के सुझाये आसान टिप्स

एजुलीडर्स यूपी प्रायोजित वेब कार्यशाला में शिक्षाविदों ने बच्चो के शैक्षिक मूल्यांकन के साथ उनमें छिपी प्रतिभा के आंकलन पर दिया जोर

बहराइच: बुधवार को एजुलीडर्स यूपी की बहराइच टीम तथा बेसिक शिक्षा विभाग जनपद बहराइच के संयुक्त प्रयास से 10 दिवसीय शैक्षिक वेबीनार का समापन संपन्न हुआ। कार्यशाला में बेसिक शिक्षा विभाग के सहायक शिक्षा निदेशक अब्दुल मुबीन ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। प्रतिभागी शिक्षकों को प्रोत्साहित करते हुए श्री मुबीन ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी लगातार प्रयासों से ही नए रास्तों की राह खुलती है। कोरोना संकट के समय मे शिक्षको ने जिस तरह से बच्चो के लिए e-पाठशाला अन्य शैक्षिक गतिविधियों के लिए सक्रियता दिखाई है उससे समाज मे परिषदीय विद्यालयों के शिक्षको की साख और मजबूत हुई है। इसके अलावा कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पयागपुर प्राचार्य श्री उदय राज जी ने कहा कि “जहां एक और इस समय वैश्विक महामारी के दृष्टिगत बंद स्कूलों के बच्चों के लिए हमारे शिक्षक ऑनलाइन क्लास चला रहे हैं, वहीं खुद के इंप्रूवमेंट के लिए आयोजित ज्ञानवर्धक कार्यक्रमो में जनपद के शिक्षको की प्रतिभागिता बेहद सराहनीय है। वेब कार्यशाला कार्यक्रम के आयोजक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार यादव ने दस दिवसीय वेबीनार के अंतिम दिन शिक्षको से संवाद स्थापित करते हुए कहा कि “हमे इस बात का विश्वास व उम्मीद दोनों हैं कि शिक्षाविदों और शिक्षकों के इस आंकलन आधारित शैक्षिक कार्यशाला के अनुभवों को वे सभी अपने स्कूल तक जरूर पहुंचाएंगे।” कार्यशाला के अंतिम दिन प्रतिभागी शिक्षको के लिए ऑनलाइन टेस्ट आयोजित् किया गया जिसमें सफल अभ्यर्थियों को खण्ड शिक्षा अधिकारी चित्तौरा बृजलाल वर्मा, विश्वेश्वरगंज अशोक कुमार, फखरपुर संतोषी राणा, पयागपुर उपेंद्र त्रिपाठी द्वारा e सर्टिफिकेट प्रदान किये गए।

कार्यक्रम में इनका रहा विशेष योगदान:

10 दिवसीय ऑनलाइन वेबीनार मे एजुलीडर्स बहराइच टीम में डायट प्रवक्ता आकाश दुबे, चितौरा ब्लॉक से शिक्षिका आंचल श्रीवास्तव, शेफाली यादव, अलका वर्मा, वंदना नेगी, प्रतिमा पांडेय, दीपक जगदीश, आशीष गुप्ता, नरेश कुमार, अभिषेक प्रताप सैनी, लोकेश श्रीवास्तव समेत कई शिक्षकों का सहयोग रहा।

Leave a comment