(यूपी/उत्तराखंड के बाद मिला एमपी/सीजी का चार्ज)
दिल्ली: देश के जाने माने पत्रकार एवं सहारा समय के वरिष्ठ संपादक श्री रमेश अवस्थी को सहारा ग्रुप के रीजनल न्यूज चैनल सहारा समय, मध्य प्रदेश/छत्तीसगढ़ के हेड के तौर पर कमान दी गई है। मीडिया जगत में अपनी एक खास पहचान रखने वाले श्री रमेश अवस्थी अभी सहारा समय यूपी-उत्तराखंड/चैनल के मुखिया हैं। वे अतिरिक्त प्रभार के रूप में सहारा समय एमपी/सीजी चैनल भी देखेंगे।
देश की राष्ट्रीय राजनीति से जुड़ी पत्रकारिता में शीर्ष स्थान रखने वाले श्री रमेश अवस्थी अपने सरल स्वभाव और सहज व्यक्तित्व के कारण मीडिया जगत में एक विशिष्ट स्थान रखते है बचपन से ही बहुमुखी प्रतिभा के धनी रहे श्री रमेश अवस्थी ने 1990 के दशक में यूपी से कॉलेज में छात्र राजनीति के दौरान मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उस दौर के चर्चित अखबार दैनिक आज से की थी।
1993 में उन्होने सहारा समय के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत की और तब से लेकर आजतक सहारा श्री के साथ अच्छे बुरे दौर में चट्टान की तरह साथ खड़े रहकर उनके सागिर्द बने रहे। यही वजह रही की सहारा प्रबंधन ने उन पर विश्वास जताते हुए इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से उन्हे नवाजा है।
श्री रमेश अवस्थी सहारा ग्रुप के जाने-माने चेहरों में से एक है। उनके कार्यकाल में यूपी/उत्तराखंड चैनल को टॉप-5 में स्थान मिला है और लगातार टीआरपी में आगे रहे हैं । उम्मीद है आपके ज्ञान रूपी दिव्य अनुभव से सहारा समय की तरक़्क़ी और पत्रकारिता जगत में आपकी सफलता का ये सिलसिलाआगे भी अनवरत जारी रहेगा।
