पेराई सत्र 2019-20 का हुआ समापन
रामकोट-सीतापुर। डालमिया भारत शुगर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड जवाहरपुर इकाई का गन्ना पेराई सत्र दिनांक 12 मई 2020 को समापन हो गया है। चीनी मिल के प्रवक्ता सुधीर सिंह ने बताया की इकाई प्रमुख टी एन सिंह के कुशल नेतृत्व में व गन्ना प्रमुख आशीष बंसल की कड़ी मेहनत से इस वर्ष 1करोड़ 21लाख कुंतल गन्ना की खरीद की गई। जिसकी कीमत लगभग 390 करोड़ रुपए होती है जिसका भुगतान 24 मार्च 2020 तक का चीनी मिल के द्वारा गन्ना किसानों के खातों में भेजा जा चुका है। शेष भुगतान भी कर दिया जाएगा। आरक्षित क्षेत्र के गन्ना किसानों का संपूर्ण गन्ना क्रय करने के उपरांत मिल को बंद किया गया था। मिल से जुड़े सभी गन्ना किसानों को पिराई सत्र समापन के लिए बधाई दी और यह भी बताया की किसानों के विकास व संपन्नता में मिल सदैव तत्पर रहती है। मिल आरक्षित एरिया के किसानों के लिए समय-समय पर गन्ने से संबंधित स्कीम देती है। जिससे कि कमजोर वर्ग के किसानों को गन्ना बुवाई से लेकर कटाई तक कोई असुविधा ना होने पाए। मिल के द्वारा गन्ना भुगतान दिए जाने के उपरांत क्षेत्र की जनता का विकास होगा व सभी गन्ना किसान संपन्न भी होंगे। गन्ना पिराई करके चीनी मिल ने 1285000 कुंतल चीनी का उत्पादन किया गया।
रिपोर्ट: रियासत अली सिद्दीकी
