गोंदलामऊ/सीतापुर: संदना थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव के बाहर तेदुआ के हमले से दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गयेl घायलों को उनके परिजनों की मदद से सीएचसी गोंदलामऊ में भर्ती कराया गया है.जहां घायलों का उपचार चल रहा है. मौके पर पहुँची वन विभाग की टीम द्वारा कांबिंग की जा रही हैl

सोमवार को करीब 12 बजे संदना थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव निवासी राकेश सिंह , सुनील सिंह व सुनील सिंह का पुत्र शुभम गन्ने के खेते में खाद डलवा रहे थे इस दौरान खेत में बने पंपिग सेट की कोठरी में एक शेर जैसे जंगली जानवर को घुसते हुए शुभम ने देखा और अपने पापा को बताया, वह लोग तुरंत गांव आकर ग्रामीणों को घटना के विषय में बताया. जिसके बाद दर्जनों ग्रामीणों के साथ सुनील सिंह, राकेश सिंह, सोनू , खेत के पास पहुचे और जंगली जानवर की लातो को देखने का प्रयास करने लगे इस दौरान तेदुआ पंपिंग कोठरी से अचानक निकल कर सोनू , राकेश सिंह को घायल कर दिया. तेदुआ ने ग्रामीणों का काफी शोर गुल सुनकर पास के गांव लौली की ओर नहर की पटरी के किनारे होते हुए आये चला गया. ग्रामीणों ने गम्भीर रूप से घायल राकेश सिंह व सोनू सिंह को सीएचसी गोंदलामऊ में भर्ती कराया गया ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी गई. सूचना पर मौके पर पहुचे एसडीओ अरून कुमार, मिश्रिख रेंजर प्रदीप अवस्थी, वन दरोगा सुनील त्रिपाठी व एस एन शुक्ला आदि के द्वारा कांबिंग की जा रही है l
रिपोर्ट: रियासत अली सिद्दीकी/अनुरा अवस्थी
