मेरठ: कोरोना से लड़ रहे जंग से योद्धाओ में संक्रमण तेजी से फैल रहा है यही अपनी जान जोखिम में डालकर जनता की जिंदगी बचाने की कोशिश कर रहे हैं, उनको बार बार नमन है। बेटियां फाउंडेशन मेरठ इस विकट स्थिति में उनकी मदद के लिए आगे आई हैं स्वास्थ्य कर्मियों को सैनिटाइजर व साबुन वितरित कर रही है जिससे वे स्वयं में सफाई के लिये हमेशा तत्पर रहे और ये जानलेवा वायरस उन तक ना पहुंच पाए l

बेटियां फाउंडेशन की सचिव शिवकुमारी गुप्ता ने बताया कि इस वायरस को मारने का एक शक्तिशाली उपाय बार बार हाथ धोना है क्योंकि साबुन में छिपे तत्व वायरस की बाहरी परत को निष्क्रय कर देते हैं 20 सेकंड तक रगड़ कर हाथ धोने से वह चिपचिपा वायरस नष्ट हो जाता है।सदस्य ऋतिका ने सैनिटाइजर प्रयाप्त मात्रा में संस्था को दिया जो उनका सराहनीय कदम है इसकी हमे बहुत जरूरत थी।अध्यक्ष अंजू पाण्डेय ने उनका इस कार्य पर हार्दिक आभार व्यक्त किया।
