कोरोना जागरूकता को लेकर शिक्षिकाओं ने बनाई ऐसी पेंटिंग, लोग भी तारीफ करने को हो गए मजबूर

-शिक्षिकाओं ने जागरूक करने के लिए एक पेंटिंग का निर्माण किया

-शिक्षिकाओं को पेंटिंग बनाता देखकर रुक गए लोग

सीतापुर। देश भर में वैश्विक महामारी कोविड 19 को लेकर लॉक डाउन जारी है। वहीं इससे जंग जीतने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग को अपनाते हुए लोगो को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक करने का काम किया जा रहा है। इस कड़ी में जनपद में कोरोना वायरस से जागरूकता के तहत बहुत सुंदर पेंटिंग बनाई गई l

नैपालापुर चौराहे पर सुमित्रा मॉडर्न स्कूल की कला शिक्षिका श्रीमती प्रज्ञा पाठक एवं नैना मिश्रा ने कड़ी धूप के बावजूद बहुत ही सुंदर पेंटिंग बनाकर तैयार किया l जिससे लोगो को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक किया l इनके साथ साथ पूरी टीम ने भी पूर्ण रूप से सहयोग किया l सभी ने इनकी पेंटिंग को देखकर बहुत सराहना की और उज्जवल भविष्य की कामना की l

शिक्षिकाओं ने देशवासियो से अपील की लाॅकडाउन का शत प्रतिशत पालन करे, घरो मे रहे एक दूसरे से कम से कम एक मीटर की दूरी बनाये रखे, बार बार हाथो को धोते रहे बाहर जाए तो किसी से हाथ न मिलाए ओर मास्क लगा कर निकले l

जरूरत से निकले बिना जरूरत सड़क पे जमा न हो शासन प्रशासन का सहयोग करे l इस महामारी के चलते पूरा देश परेशानियों से जूझ रहा है शिक्षिकाओं ने कोरोना जागरूकता को लेकर पेंटिंग बना कर लोगों को जागरुक किया।

Leave a comment