कोविड 19 महामारी सुरक्षा उपाय के मानकों का उल्लंघन करने पर दो निजी पैथोलॉजी सील

सीतापुर: शासन एवम जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी के निर्देशों के अंतर्गत कोविड 19 महामारी सुरक्षा उपाय के अंतर्गत एसडीएम सदर अमित भट्ट और उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजशेखर द्वारा शहर की पैथोलॉजी का औचक निरीक्षण किया गया ।

जिसमें निरीक्षण के उपरांत ड्रीम्स डायग्नोस्टिक लैब, कैचीपुर, बट्सगंज, सीतापुर तथा इंद्रा डायग्नोस्टिक सेन्टर, जीआईसी चौराहा, सीतापुर खुले पाये गए । जो कि कोविड 19 महामारी सुरक्षा उपाय के मानकों का उल्लंघन है । ऐसी परिस्थितियों में दोनों पैथोलॉजी को एसडीएम सदर अमित भट्ट के आदेश पर सील कर दिया गया है और कोतवाली सीतापुर में महामारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करने की सूचना दे दी गयी है ।

Leave a comment