भाजपा विधायक की अनोखी पहल, पत्रकारों को बाटे मास्क व सेनेटाइजर

शैलेन्द्र यादव, सीतापुर
सीतापुर | कोरोना वायरस के इस महामारी के संक्रमण के बचाव को लेकर बिसवां विधायक महेंद्र सिंह यादव के द्वारा कई तरह के कार्य किए जा रहे हैं। लोगों को सुरक्षित एवं सतर्क रहने की बात कही जा रही है। सोशलमीडिया पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है वही लोगों के बीच मास्क एवं सेनिटाइजर का वितरण किया जा रहा है। वही शासन एवं जनता के बीच की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी पत्रकार जो दिन-रात इस महामारी में भी अपने कर्तव्य पर लगे हुए हैं।

बिसवां विधायक ने अनोखी पहल करते हुए पत्रकारों की सुरक्षा को देखते हुए पत्रकारों के बीच सेनिटाइजर और मास्क का वितरण आरंभ किया। इसी क्रम में बिसवां, कमलापुर के पत्रकारों के बाद आज सीतापुर जिले के पत्रकारों को बिसवां विधायक महेन्द्र यादव ने आज भाजपा जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा के साथ पत्रकारों को मास्क, सेनिटाइजर एवं साबून वितरित किया तथा कोरोना महामारी से लड़ने में सहायक बन रहे सेनिटाइजर, मास्क का उपयोग करने को कहा। भाजपा जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने बताया कि कोरोना वायरस से लड़ने के लिए भारत सरकार द्वारा निर्मित आरोग्य सेतु ऐप का प्रयोग काफी सहायक सिद्ध हो रहा है आप जाने अनजाने में अगर किसी कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में पिछले कुछ दिनों से आप आए होंगे तो कांटेक्ट रेसिंग अल्गोरिथम द्वारा तत्काल ग्रीन से रेड होकर उक्त एप्प अपको सचेत करेगा और उचित सलाह देगा। उन्होंने आगे कहा ऐप में आपके सभी डाटा गोपनीय रहते हैं यह ब्लूटूथ के माध्यम से कार्य करता है । हमारे देश में उक्त ऐप अच्छी भूमिका निभा सकता है इसके लिए यह सभी के स्मार्ट फोन में इंस्टॉल होना आवश्यक है।

Leave a comment