प्रधानमंत्री मोदी के आवाहन पर पूरे देश मे किया गया दीप प्रज्वलित

पिसावां (सीतापुर): प्रधानमंत्री के आवाहन पर कोरोना 19 महामारी नष्ट करने के लिए कस्बा वासियो ने घर की लाइट बंद कर 9 बजकर 9 मिनट तक सभी ने अपने घरो की लाइट बंद कर घर के दरवाजे, बालकनी, छत पर, परिवार सदस्यों ने दीप, टार्च, मोबाइल, मोमबत्ती से उजाला किया.

पिसावां क्षेत्र में रविवार की शाम कस्बे के निवासी पिंकू पांडेय, बुजुर्ग महिला रामवती शर्मा तथा गुरुसंडा गांव निवासी छात्र गुलशन गुप्ता ने मिट्टी का दीप प्रज्वलित किया.

इस निराशा भय तथा कोरोना वायरस रूपी रोग के अंधकार को दूर करने के लिए घी सरसों तेल से दीप प्रज्जलित किया साथ ही प्रार्थना की सभी को सद्बुद्धि व सद्भावना के जागरण और विकास के लिए तथा वैश्विक भय निराशा कोरोना वायरस से मुक्ति के लिए गायत्री महामंत्र और महामृत्युंजय मंत्र का जप कर भावनात्मक आहुतियां प्रदान की.

पिंकू पांडेय ने बताया कि गायत्री मंत्र की आहुतियो से व्यक्ति के अंदर तेज और सद्बुद्धि प्रदान होती है रामवती शर्मा ने बताया कि आज फिर लगा रहा है प्रधानमंत्री मोदी जी के आवाहन पर पूरा देश एक साथ खड़ा हुआ है. सभी ने अपने घरों में दीप को प्रज्वलित कर देश एक होने का भी एहसास दिलाया है. छात्र गुलशन गुप्ता ने बताया आज फिर एक बार लगा कि देश मे दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है।

One thought on “प्रधानमंत्री मोदी के आवाहन पर पूरे देश मे किया गया दीप प्रज्वलित

  1. सीतापुर लाइव न्यूज़ चैनल को बहुत-बहुत धन्यवाद मेरी खबर को प्रकाशित करने के लिए

    Like

Leave a comment