कोरोना से बचना है तो घर के अंदर रहना है : रमाकांत राजवंशी
आप सुरक्षित घर पर रहेंगे तभी गाँव सुरक्षित, देश सुरक्षित रहेगा
रामकोट/सीतापुर। खैराबाद ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिकटिया की ग्राम प्रधान लीलावती राजवंशी व प्रधानपति रमाकांत राजवंशी ने कोरोना वायरस से बचाब के लिए सेनिटाइजर का छिड़काव कराया।
वही इस दौरान पूरे विश्व में कोरोना के कारण मचे हा-हाकार को देखते हुए। इसकी सुरक्षा के लिए अपनी ग्राम पंचायत के लोगो को जागरूक किया। एवं ग्राम प्रधानपति ने बताया कि ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों को सेनिटाइजर किया गया।

ग्राम प्रधान पति ने ग्रामवासियों से इस महामारी से बचने की सभी से अपील की। पूरे गाँव में कोरोना जैसी आपदा से वचाव के लिए सेनिटाइजर स्प्रे भी ग्राम प्रधान पति रमाकांत राजवंशी द्वारा पूरे गाँव मे कराई गई। साथ ही सभी सम्मानित ग्राम वासियों से यह अपील भी की गई की अपने आस पास साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें और अपने अपने घरों के अन्दर ही रहें। कोरोना से बचना है तो घर के अंदर रहना है। वचाव से ही जीवन सुरक्षित है। आप सुरक्षित घर पर रहेंगे तभी गाँव सुरक्षित रहेगा। देश सुरक्षित रहेगा। जागरूक करते हुए ग्राम प्रधानपति ने लोगो को बताया कि सभी लोग अपने अपने घरों में ही रहे। एवं बाहर से आये हुए लोगो की सूचना मुझे व पुलिस प्रशासन को दे एवं उनसे दूरी बनाए रखे। आम जनमानस से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपने अपने घरों में ही रहे आवश्यक कार्य हेतु ही निकले। घर से बाहर निकलने पर मास्क लगा ले। सब्जी, किराना, मेडिकल के दुकानदार अपनी दुकान पर भीड़ एकत्र न होने दें। समूह बनाकर न चलें बच्चों और बड़े बूढ़ों को घरों से न निकलने दे। उन्होंने यह भी अपील कि लॉकडाउन में होने वाली बंदी को पूरी तरह से सफल बनाएं। दुकानदारों व आम जनता से सरकार के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि उत्तम विश्वकर्मा, सफाई कर्मचारी फूलमती, पंचायत मित्र राजू, रामजीवन भारती, राजेंद्र यादव, लखपति यादव, सहित आदि लोगो मौजूद रहे।
रिपोर्ट-रियासत अली सिद्दीकी
