सीतापुर के के रामकोट क्षेत्र में तीन लोगों को किया आइसोलेट

रामकोट/सीतापुर। रामकोट कस्बे के 3 कामगारों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आइसोलेट किया है। तीनों लोग दिल्ली में जूता-चप्पल बनाने का काम कर वापस लौटे थे।
मिली जानकारी के अनुसार एजाज उम्र 20 वर्ष पुत्र अमजद, शरीफ उम्र 22 वर्ष पुत्र अजीज अहमद, जमाशाकिर उम्र 20 वर्ष पुत्र वाजिद दिल्ली में जूता-चप्पल का काम करते थे। लॉक डाउन के चलते शहर छोड़ कर अपने गांव रामकोट वापस आ गए। जानकारी मिलने पर स्वास्थ विभाग की टीम ने उनके घर पहुंच कर उनको अपने संरक्षण में लिया जांच के लिए अपने साथ जिला मुख्यालय ले गई है।

रिपोर्ट-रियासत अली सिद्दीकी/शिवेंद्र गुप्ता

Leave a comment