डालमिया भारत शुगर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड इकाई जवाहरपुर के द्वारा कैंप लगाकर कोरोना के लक्षण व बचाओ के लिए किसानों को जागरूक किया, मिल को किया शट डाउन

सीतापुर (रामकोट): डालमिया भारत शुगर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड इरडालमिया भारत शुगर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड इकाई जवाहरपुर में डब्ल्यूएचओ द्वारा घोषित विश्वव्यापी कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप को देखते हुए मिल के सीएचसी प्रभारी डॉक्टर कमलदीप जायसवाल के द्वारा किसानों, कर्मचारियों व अधिकारियों को जागरूक करने के लिए कैंप लगाकर कोरोना के लक्षण व बचाओ के लिए जरूरी दिशानिर्देश दिए थे l

इस कैंप के दौरान गन्ना लेकर आए किसानों को कोरोना वायरस से बचने के लिए उसके लक्षण व उपाय बताए गए और दिए गए, दिशा-निर्देश को पालन करने के लिए प्रेरित भी किया गया व पर्चे भी बांटे गए थे । इस जागरूकता मुहिम में मिल के अंदर व यार्ड व कॉलोनी परिसर में कई जगह बैनर व पोस्टर भी लगवा दिए गए हैं। मिल परिसर में आने वाले सभी कर्मचारी व अधिकारी व किसानों के लिए सैनिटाइजर की व्यवस्था भी की गई है।

इसी क्रम में प्रधानमंत्री जी के द्वारा चलाई गई मुहिम जनता कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए सभी किसानों से आग्रह भी किया गया था कि रविवार को मिल में गन्ने की आपूर्ति ना करें ।

शनिवार की रात में आई गन्ने की ट्रालीओं को खाली करने के उपरांत मिल परिसर का यार्ड खाली दिखा व मिल को भी शट डाउन कर दिया गया ।

रिपोर्ट- रियासत अली सिद्दीकी

Leave a comment